google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लल्ली देवी ने मृत्यु के दो नेत्रहीन के जीवन को किया रोशन

समाज जागरण ओंकार
दानगंज,
मानवता और सेवा का अनुपम उदाहरण पेश करते हुए चोलापुर थाना क्षेत्र की नियारडीह ग्रामसभा निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश माली की माता लल्ली देवी का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। लेकिन अपने पीछे वे ऐसा प्रकाश छोड़ गईं, जो दो दृष्टिहीन व्यक्तियों की दुनिया में उजाला भर देगा।
स्वर्गीय लल्ली देवी के परिजनों, विशेष रूप से उनके पुत्र ओमप्रकाश माली की प्रेरणा और सक्रियता से उनका नेत्रदान किया गया। यह निर्णय परिवार द्वारा उनके अंतिम संस्कार से पूर्व लिया गया, जो सामाजिक सेवा की दृष्टि से एक प्रेरणादायक कदम है।


बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय स्थित नेत्र चिकित्सा संस्थान द्वारा लल्ली देवी के इस पुण्य कार्य को सराहते हुए उनके परिवार को “नेत्रदाता परिवार सम्मान पत्र” प्रदान किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. एस. एन. संखवार, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. के. के. गुप्ता, तथा आई बैंक विभागाध्यक्ष प्रो. आर. पी. मौर्य ने पत्र के माध्यम से इस महान कार्य की प्रशंसा की।
सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया कि जीवन ज्योति बुझने के बाद भी लल्ली देवी के नेत्र अब दो दृष्टिविहीन लोगों को देखने की क्षमता देंगे। यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और दिवंगत लल्ली देवी की स्मृति को चिरस्थायी बना देगा।
स्वर्गीय लल्ली देवी अपने पीछे छह पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गई हैं, जो सभी विवाहित हैं। पूरे परिवार ने इस निर्णय में एकजुट होकर मानवता का जो संदेश दिया है, वह समाज के लिए अनुकरणीय है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)