दैनिक समाज जागरण गोरखनाथ गुप्ता
असम ब्राह्मण समाज ने आज पवित्र श्रावण मास में दुमदुमा असमिया पूजा एवं नाट्य मंदिर समिति के सहयोग से दुमदुमा असमिया पूजा मंदिर में श्री श्री रुद्र यज्ञ का आयोजन किया । यह यज्ञ पर्वतीय गोसाईं प्रियरंजन भट्टाचार्य (नागशंकर, तेजपुर) और अच्युत अध्यापक (सापेखाटी) द्वारा सम्पन्न कराया गया। यज्ञ से पूर्व असम ब्राह्मण समाज के दुमदुमा आंचलिक समिति के सभापति अनंत शर्मा ने धर्म ध्वजा फहराया। माताओं द्वारा जल आरोहण के पश्चात यज्ञ आरम्भ किया गया।

यज्ञ के बाद में समिति के सभापति अनंत शर्मा के सभापतित्व में असम ब्राह्मण समाज की दुमदुमा आंचलिक समिति की एक साधारण सभा आयोजित की गई। सचिव अरूण बरूआ ने सभा की उद्देश्य व्याख्या की । इस सभा में प्रशांत शर्मा कटकी को अध्यक्ष, पंकज शर्मा को उपाध्यक्ष, अरुण बरुआ को सचिव, अभिजीत खाटनियार को सहायक सचिव, संजीव बरठाकुर और शांतु चक्रवर्ती को सांगठनिक सचिव, स्वपन चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष, आनंद खाटनियार को कार्यालय सचिव और शैलेन शर्मा , प्रांजल बरकटकी , ब्रजेन शर्मा , बादल चक्रवर्ती और राजेश पूरोहित को लेकर ‘असम ब्राह्मण समाज’ दुमदुमा आंचलिक की नई समिति का गठन किया गया । सभा ने प्रदीप भट्टाचार्य को जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



