google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विन्ध्य फूड कार्नर का शुभारम्भ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मंच

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया “समूह से समृद्धि की ओर” के संकल्प के साथ हलिया खण्ड में विन्ध्य फूड कार्नर का शुभारम्भ मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छानबे की विधायक श्रीमती रिंकी कोल रहीं।मुख्य अतिथि विधायक रिंकी कोल द्वारा रोजगार के लिए समूह की महिलाओ को ठेला सौंपा है रोजगार के लिए शिव स्वयं सहिता महिला समूह बसुहरा, शिव गुरु स्वयं सहायता महिला समूह व चाँद आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह बरी को रोजगार के लिए ठेला सौंपा है कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी हलिया विजय शंकर त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विन्ध्य फूड कार्नर का संचालन खण्ड मिशन प्रबंधक इकाई, हलिया, मीरजापुर द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वावलम्बन का मंच प्रदान करना है। फूड कार्नर में समूह की महिलाएं अपने द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक और स्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री करेंगी।मुख्य अतिथि छानबे विधायक ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ेगा।इस दौरान एडीओ एसटी सुशील कुमार सिंह, एडीओ कृषि नरेंद्र कानापुरिया, ब्लॉक मिशन मैनेजर भूपेंद्र शुक्ला, अखिलेश यादव, रामदयाल, ओमप्रकाश, बालमुकुंद तिवारी आदि मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)