google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के नौबतपुर में ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में मौत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

नौबतपुर/ बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार रात हुए एक हृदय विदारक सड़क हादसे में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौट रहे जवान को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। घटना के बाद से मृतक के गांव और परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।मृतक जवान की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां बथानीपर निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वे खगौल स्थित सिंचाई विभाग में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात ड्यूटी खत्म कर वे किसी निजी कार्य से वापस लौट रहे थे।

रात करीब आठ बजे जैसे ही वे अजवां गांव के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश कुमार सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें दानापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी मृत्यु हो गई।मंगलवार को परिजन मृतक का शव लेकर नौबतपुर थाने पहुंचे। मृतक के पुत्र सैन कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।दिनेश कुमार के निधन की सूचना मिलते ही अजवां बथानीपर गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने उन्हें एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति बताया। उनकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)