google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वन्यजीव प्रतिपालक ने पौधशालाओ का किया निरीक्षण, पौधों के संरक्षण पर दिया जोर

समाज जागरण

मीरजापुर/ कैमूर वन्यजीव बिहार चुर्क के वन्यजीव प्रतिपालक धर्मेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को हलिया रेंज के दिघिया, गुर्गी, कवलझर, पिपरा पौधशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधों की गुणवत्ता, सिंचाई व्यवस्था और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।

कैमूर वन्यजीव प्रतिपालक ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पौधशाला में तैयार हो रही पौधों को मानसून में बड़े पैमाने पर वन महोत्सव के तहत होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रमों के लिए तैयार रखा जाए। उन्होंने कहा कि पौधों का सही संरक्षण और देखभाल ही आगामी वृक्षारोपण अभियान की सफलता तय करेगी।

इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी हलिया संतोष कुमार राय और पौधशाला प्रभारी वन दरोगा राजकुमार वर्मा, नीटू शर्मा भी मौजूद रहे।कैमूर वन्यजीव प्रतिपालक धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष हलिया क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें सरकारी संस्थानों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाएगा।

निरीक्षण के अंत में वन्यजीव प्रतिपालक ने पर्यावरण संरक्षण और वन संवर्धन में पौधशाला की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और टीम को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान फारेस्ट गार्ड शिवम सिंह, अंकुर शुक्ला, रामदास आदिवासी आदि मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)