लक्ष्मी नारायण मंदिर, ए॰-2, सेक्टर-56, नोएडा द्वारा प्रति वर्ष की भाँति मंदिर प्रांगण में कड़ाके की ठंड से पहले, कुछ हद तक जरूरतमंद लोगों को राहत और मुस्कान प्रदान करने के लिए सेक्टरवासियों व अन्य दाताओं के समर्थन व सहयोग से, रविवार को प्रातः 11 बजे से कंबल, गर्म कपड़े , पुराने वस्त्र और भोजन के पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरण किए।
इस वर्ष भी मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टीज़, मंदिर महिला मंडल व अन्य सेक्टर के निवासियों के सहयोग से 1000 कम्बल ,गर्म वस्त्र, ऊनी स्वेटर , जैकेट्स व भोजन के पैकेट का प्रबंध किया गया था। इस वितरण को व्यवस्थित प्रकार से संपन्न करने के लिए ज़रूरतमंद व्यक्तियों के साथ साथ सफ़ाई , जल, व अन्य नागरिक सुविधा व सुरक्षा प्रदान करने वाले कर्मचारियों,घरेलू काम करने वालों, मंदिर और मंदिर के दोनों स्कूल के कर्मचारियों, सेक्टर के सुरक्षा कर्मचारियों व अन्य सेक्टर 55,56. 58, 11, 12 के कमजोर वर्ग के लोगों को पहले से ही कूपन बाँटदिये गये थे।

लगभग 9 सदस्यों वाली टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य जे॰एम॰सेठ व जी॰ के॰ बंसल के नेत्रतव में किया।

मंदिर समिति निष्ठा से इस सेवा के लिए सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का हृदयसे आभार व्यक्त करती है। इस अवसर पर मंदिर की प्रबंध समिति के माननीय आर॰ एन॰ गुप्ता, ओ पी गोयल, जी के बंसल, जे एम सेठ, आर॰ के॰ भट्ट, ए॰के॰गुप्ता, हरीश सभरवाल, इंदर पाल खंडपुर, संजीव बांधा, अंबेश भांबरी, आर॰डबल्यू॰ए॰-56 के संजय मावी, मंदिर महिला मंडल की निर्मल हांडा, मंजु सेठ,मधु भट्ट ,वंदना बंसल, मीनू खाँडपुर, सीता सभरवाल, पंजाबी विकास मंच के दीपक बिग, संजीव पुरी ,एस पी कालरा, एस एस सचदेव, सनातन धर्म सभा के विजय भारद्वाज व अन्य गणमान व्यक्तियों जैसेकी भानु गर्ग, अन्नपूर्णा रसोई के आयोजक , पी एन आई के पवन राज जी, आदि ने इस नेक काम में योगदान किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



