google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एलडीएम राहुल बल्क ने विधानसभा मस्तुरी में बीएलए प्रशिक्षण में चुनाव संबंधित दी जानकारी

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

मस्तुरी। बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सहारा परिसर मस्तुरी में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि दिल्ली से आए एलडीएम राहुल बल्क ने विधानसभा मस्तुरी के सभी बीएलए को प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में उपस्थित सभी बीएलए को आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारियां दी।सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया, इससे विधायक ,कांग्रेस प्रभारियों ,जोन,सेक्टर अध्यक्ष एवं बीएलए को मतदाता सूची लेकर बूथ स्तर तक किस तर काम करना है,इसको लेकर मार्गदर्शन दिया।उन्होंने कहा कि विधानसभा मस्तुरी में इसबार बदलाव लाना है,जनता बदलाव चाहती है।इसके लिए हर बूथों में जाकर मेहनत कर छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को बताए और इसबार मेहनत करते हुए अपने विधानसभा मस्तुरी में अपना विधायक बनाए।


सहारा परिसर मस्तुरी में प्रशिक्षण में विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारियां, वर्तमान पदाधिकारियां व कार्यकर्ता बीएलए के प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा विधानसभा मस्तुरी प्रभारी विनय शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय,पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, वरिष्ठ कांग्रेसी कमल डहरिया, मनोहर कुर्रे, जीएस जोहर, अमित पान्डेय,अशोक राजवाल,परस चंद्राकर,विनोद सिंह, पुतन दुबे,अमृत राठौर,बादल खूटे,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी,परमेश्वर रात्रे,केशव साहू,सुजीत राजभानू,बबलू भारद्वाज, विषणु कैवर्त,मालिक राम कैवर्त, भाऊ पाठक,महिला विंग से अजा विभाग के महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सूकृता खुटे,महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रियंका महानंदआदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)