ग्रेटर नोएडा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के ग्रेटर नोएडा प्लांट में 1500 kW क्षमता वाले MWM गैस जेनसेट की इंस्टॉलेशन एवं कमीशनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। यह जेनसेट रेंटल/लीज आधार पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे प्लांट को अब लगातार एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

कंपनी की ओर से बताया गया कि इस अत्याधुनिक जेनसेट के संचालन से उत्पादन इकाई में 24×7 पावर बैकअप उपलब्ध रहेगा, जिससे मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चल सकेंगे।
पावर सॉल्यूशन प्रदाता कंपनी ने कहा कि उच्च क्षमता वाला यह MWM जेनसेट ऊर्जा दक्षता और विश्वसनीयता के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन देता है, जो बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए आदर्श है।
गौरतलब है कि जेनसेट की सफल कमीशनिंग से एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के ग्रेटर नोएडा प्लांट में उत्पादन क्षमता को और मजबूती मिलेगी।
हैशटैग:
#MWMGenset #PowerSolutions #paspl #EnergyEfficiency #GreaterNoida
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



