google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड ने बच्चों को किया सम्मानित।

सुनील कुमार गुप्ता, अनुमंडल संवाददाता जगन्नाथपुर दैनिक समाज जागरण

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड के चाईबासा शाखा से विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया। चाईबासा शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार झा ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा केवल प्रीमियम लेन-देन का काम ही नहीं करता है बल्कि समाज को विकास के लिए बहुत सारा काम करते हैं जिसमें एक कार्यक्रम है बच्चों को प्रोत्साहन देना। इसी कार्यक्रम के तहत आज इस विद्यालय के प्रथम कक्षा के छात्र सोनिया रंजन , कक्षा द्वितीय भ्यवि सिंह, तृतीय से डिंपल कुमारी, चतुर्थ से स्पर्ष निषाद, पंचम से मिहान गोप, कक्षा षष्ठ से सोनाली गोप, सप्तम से तनुश्री शाहू अष्टम से हर्षवर्धन गोप, नवम कक्षा से विवेक माझी, दशम के छात्र आकाश खिलार को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी ने एल आई सी के सभी पदाधिकरियों को धन्यवाद दिया। मौके पर उपस्थित रहे चाईबासा शाखा के उप शाखा प्रबंधक सत्यव्रत साहू, शका विकास अधिकारी अमित चक्रबर्ती एवं विद्यालय के अचार्य सुबोध कुमार गुप्ता, तुलसी, सुखदेव , मनोज गोप, ललित कुमार बेहरा, शीला, होलिका आदि।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)