सुनील कुमार गुप्ता, अनुमंडल संवाददाता जगन्नाथपुर दैनिक समाज जागरण
जगन्नाथपुर 21फरवरी 2023:-रस्सेल हाई स्कूल सह प्लस टू विधालय में प्लस वन और टू में अध्यनरत छात्राओं को किशोरी, स्वास्थ्य शिक्षा व पोषण विषय पर एस्पायर द्वारा उन्मुखिकरण मंगलवार को सभागार में किया गया। प्रशिक्षक पूजा सिंहदेव व बिशाल गोप द्वारा किशोरी अवस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और समाजिक तथा शैक्षाणिक के साथ – बदलते परिवेश में होने वाले संस्कृतिक बदलाव के लक्ष्ण के बारे
जानकारी दी गई। उन्मुखिकरण में किशोरी महावारी शुरुआती अवस्था व किस उम्र तक महिलाओं में यह अवस्था बनी रहती है, इस दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता के मद्देनजर क्या क्या सावधानियां पर ध्यान देना है, पुरानी समाजिक मान्यता है के बारे भी जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में समाजिक व संस्कृतिक परिवेश में किशोर किशोरियां किस तरह से अपने जीवन शैली को जीने की चाह रखते है के बारे जानकारी दी गई। इसके आलावे किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधित व एडस के प्रति जागरुकता के बारे जानकारी देते हुए बताया गया कि कई किशोर – किशोरी अपने अदंरुनी स्वास्थ्य समस्या बताने में हिचकिचाते है। ऐसे में युवा मैत्री केंद्र उनके लिए एक अच्छा सलाह केंद्र है। उन्मुखिकरण में एचआइवी के बारे जानकारी देते हुए पूजा सिंहदेव ने बताया गया कि एचआईवी एक वायरस है, जो खुन के माध्यम से ही एक से दुसरे शरीर में जाता है। जिसके बाद वह एडस रोग का रुप ले लेता है। सुरक्षित यौन संबंध सहित अन्य सावधानियां अपनाने से एडस से बचा जा सकता है। उन्मुखिकरण में परिवार नियोजन के लिए स्थायी और अस्थायी उपायों के बारे जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि कंडोम, कापर टी, गर्धनिरोधक गोली, 6 माह तक शिशु को सिर्फ मां का दुध स्तनपान कराना आदि शामिल है। स्थायी रुप से परिवार नियोजन के लिए पुरुष नशबंदी और महिला नशबंदी शामिल है। उन्मुखिकरण एलईपी टीचर रतना सिंकु सहित सैकड़ो छात्राऐं शामिल हुई।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



