अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड)17 जून 2025:–सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के आर आई टी थाना के समीप एल आई जी मेन रोड में मां जगदंबा स्टोर के दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि दो दिन से लापता था। मृतक की पहचान जयप्रकाश शर्मा (51 वर्ष)के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी का कहना है कि जयप्रकाश शर्मा हड्डियों में परेशानी रहता था जिसका इलाज दो दिन पूर्व ही रांची से करवा कर लाया गया था। जयप्रकाश शर्मा को ब्लड प्रेशर का भी शिकायत रहता था। मृतक की एक बेटी है। मौके पर आर आई टी थाना पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



