समाज जागरण ब्यूरो
बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल एवं आशा स्पिच थेरेपी के संयुक्त तत्वाधान मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निशक्त बच्चे विभिन्न साज-सज्जा के रुप में बच्चे श्री कृष्ण व राधा के रूप में आए थे। बच्चों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उस प्रतियोगिता में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में आए उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के माइक्रो चेयरपर्सन डॉ के. के.श्रीवास्तव, अध्यक्ष लायन डॉ. आर. के. यादव, उपाध्यक्ष डॉ. लव श्रीवास्तव व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन उत्तम उपाध्याय ने अपनी सक्रिय भागीदारिता निभाई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



