समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के तत्वाधान में 10 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय एवं डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “निराहार को आहार” सेवा “खुशी एवं संतुष्टि” की भावना के साथ सिम्स अस्पताल, बिलासपुर के मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन सेवा करवाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों को भोजन करवाया गया। उक्त कार्यक्रम में रीजन चेयरपरसन लायन परमजीत सिंह सलूजा, जोन चेयरपरसन लायन डॉ. पी. के. शर्मा, लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के संरक्षक लायन डॉ. के. के. श्रीवास्तव, अध्यक्ष लायन डाॅ. आर. के. यादव, सचिव लायन अनिता दिवान, कोषाध्यक्ष लायन सुबोध नेमा, लायन उत्तम उपाध्याय , लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ. राहुल जयसवाल आदि की उपस्थिति रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



