google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Bihar Newes: 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार) 23 अक्टूबर 2022 :-

औरंगाबाद जिला के देव थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के द्वारा एक शराब कारोबारी को 50 लीटर महुआ शराब के साथ धर दबोचा है। और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देव थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे, ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की एक शराब कारोबारी मोटरसाइकिल से शराब लेकर कंचनपुर की ओर से देव के तरफ आ रहा है।

उसके सत्यापन के लिए मौके पर पहुंचा तो पाया कि शराब कारोबारी मनजीत कुमार उम्र 24 वर्ष पिता श्री विजय पासवान ग्राम पसिया भंडारी थाना देव जिला औरंगाबाद को ग्राम पाठक बीगहा मोड़ से मोटरसाइकिल पर लदे 50 लीटर देसी महुआ शराब लेकर आरहा हैं।उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)