●नन्हे बच्चों के द्वारा भाई बहन के स्नेह पर आधारित मधुर संगीत पर नृत्य की दी गई प्रस्तुतियां●
पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, समाज जागरण
पदमा-प्रखंड के सरैया पाठक टोला स्थित लिटिल एंजेल अकादेमी में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में कक्षा दो से लेकर कक्षा अष्टम तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।बच्चों के द्वारा अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाई गई।

इस कार्यक्रम में बच्चों ने राखी बनाने की अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न तरह की सामग्रियों का उपयोग करके सुंदर और रचनात्मक राखियां तैयार कीं।
यह कॉम्पिटिशन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का एक प्रयास था, साथ ही उनकी रचनात्मकता और कलात्मकता को बढ़ावा देने का भी एक मंच था।
इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे के साथ अपनी कला को साझा किया।साथ ही कक्षा एल के जी एवं कक्षा एक के बच्चों के द्वारा भाई बहन के प्रेम ,स्नेह एवं राखी पर आधारित गाने पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई ,जो काफी मनमोहक रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार पाठक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि वे उन्हें कला, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराते हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यायल सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



