ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 28वें दिन वृहस्पतिवार को भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक जेबी सिंह राय साहब ने अपनी धर्मपत्नी रत्ना सिंह समेत अन्य लोगों के साथ रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के 28वें दिन वृहस्पतिवार को भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक जेबी सिंह राय साहब, रत्ना सिंह, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, गुड़िया मानस कुमार, किशोरी लाल, खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कालो देवी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य कौशल तिवारी ने गंगाजल व दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



