google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में बनेगा डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में नबीनगर में 720 सीटों वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इस परियोजना पर कुल लागत 65 करोड़ 80 लाख 11 हजार रुपये   होगी।इस विद्यालय में आधुनिक आवासीय भवन, कक्षाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल-कूद एवं अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों की व्यवस्था होगी इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक वातावरण उपलब्ध कराना है।

स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया है।ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अब अच्छी शिक्षा के लिए दूर नही जाना पड़ेगा।स्थानीय प्रशासन द्वारा शीघ्र भूमि चयन और निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)