समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
सहायक आयुक्त एवंसहायकनिबंधक सहकारिता वाराणसी सुरेंद्र कुमार मौर्य के निर्देश पर जिलासहकारीबैंक वाराणसी की लहरतारा शाखा मे बीपैक्स की अल्पकालीन ऋणसीमा बनाने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प मे बीपैक्स सचिव संजय वर्मा,रमाकांत त्रिपाठी ,राजेश सिंह व विनय त्रिपाठी ने अपनी अपनी समितियो की ऋणसीमा तैयार की।
एडीसीओ अवधेश सिंह ने बैठक मे संतुलन पत्र 2026 तथा इफको कटौती की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
शाखाप्रबंधक कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी सचिवो से कहा कि ध्यानपूर्वक ऋणसीमा मे सभी प्रविष्टियाँ भरें।यह सुनिश्चित करे कि कोई त्रुटि न हो ताकि ऋणसीमा की स्वीकृति मे कोई कठिनाई या अनावश्यक विलंब न हो।
बैठक मे एडीसीओ अवधेशसिंह, शाखाप्रबंधक कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह ,खुशबू यादव आँकिक ,रमाकांत त्रिपाठी,संजय वर्मा, राजेश कुमार सिंह,विनय त्रिपाठी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



