दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नवीनगर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस इंस्पेक्टर सूरज कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती और नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बुधवार को क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात कर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सद्भाव के साथ मनाने में सहयोग की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि नवीनगर में मोहर्रम पर्व हमेशा से परंपरागत तरीके और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता रहा है। यहां की गंगा-जमुनी तहजीब मिसाल है और इस बार भी पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।प्रशासन ने भी लोगों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



