google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लंबी भक्तो की कतार

निकली शिव बारात, वितरित हुए प्रसाद
समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में अलसुबह से लेकर देर शाम भक्तों द्वारा जल चढ़ाने व दर्शन पूजन करने की होड़ लगी रही।
कही भंडारा व कही जागरण का कार्यक्रम हुए। कई जगह महाशिवरात्रि पर मेले का भी आयोजन के साथ झांकी भी निकाली गई।
क्षेत्र के पिंडरा, फूलपुर, मंगारी, सिंधोरा व कुआर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात निकाली गई। क्षेत्र के मिराशाह स्थित शिव मंदिर, विविरछा रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, नकतेश्वरी स्थित पिपलेश्वर महादेव व सिंधोरा स्थित महादेव मंदिर तथा नेवादा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक मंदिर पर भीड़ लगी रही और मेला भी लगा। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सक्रिय रहा।
वही सिंधोरा स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारा हुआ। राजू बाबा ने बताया कि भंडारा सायँ 4 बजे से आरंभ होकर देर रात तक चला वही उजाला दुर्गा पूजा समिति के तरफ से भव्य शिव बारात भी निकाली गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)