समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज अपना दल कार्यकलय मोहनसराय कनेरी में धूम धाम से मनाई गई। इस दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनकी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि झारखंड के एक गरीब किसान परिवार में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में आदिवासी समाज के लोगों को संगठित कर अंग्रेजी हुकुमत के दांत खट्ठे कर दिये थे। समाज में बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजा जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ नरेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष,दिव्यांशु पटेल,आनंद प्रकाश , डॉ वीरेंद्र वर्मा,दीपक पटेल,मानस कुमार सिंह,दुर्गावती देवी,आदर्श, बसंत,अवधेश पटेल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



