समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। रामेश्वर में लगने वाला सुप्रसिद्ध लोटा-भंटा मेला दूसरे दिन भी उत्साहपूर्ण वातावरण में मंगलवार को हर्षोल्लास वातावरण के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ। आसपास के गाँवो व विभिन्न जनपदों से आये श्रद्धालु वरुणा में स्नान कर रामेश्वर महादेव का दर्शन पूजन कर कृतार्थ हुए। सपरिवार, मित्रो के संग बाटी -चोखा प्रसाद का आनन्द लिया। मेला क्षेत्र में प्रातः काल से लेकर देर शाम तक रंग बिरंगे परिधानों,झूलों ,खिलौनों की दुकाने,लाई-चूड़ा ,घरेलू व् गृहस्ती कार्य सम्बन्धी सामानों में फावड़ा,खुरपी,कुदाल,हसुआ, चिमटे सहित जरूरत के सामानों की खरीददारी जोरों पर रही। वहीँ ग्रामीण महिलाओ की भीड़ सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर रही।मेला क्षेत्र व् आस -पास के बाग -बगीचो में धुआं ही धुंआ दिख रहा था। इस साल मेले में हर तरह की सुरक्षा के लिए मन्दिर,पंचक्रोशीमार्ग,बाजार, शिवाला व् विभिन्न चौराहो पर पुलिस सतर्क रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



