विवेक कुमार संवाददाता/ दैनिक समाज जागरण
लखनऊ: मोहनलालगंज पुलिस ने की धर्म परिवर्तन कराने वालो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए हिन्दू किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने वाले मौलवी को गिरफ्तार किया है। मामले मे हिन्दू किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने वाले आरोपी के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने कहा है धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी का निकाह कराने में मौलवी व जेल में निरूद्व युवक का पिता भी शामिल था। जांच करने के बाद मामले मे पुलिस ने मौलवी तथा निकाह करने वाले विशेष समुदाय के लड़के के पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



