दैनिक समाज जागरण
श्याम किशोर मिश्र,संवाददाता
औरंगाबाद (बिहार) 18 नवम्बर 2023 :- औरंगाबाद जिला के कुटुंम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम परता कल्पवृक्ष श्री कृष्णा पुरी कल्पवृक्ष धाम महंथ गणेश दास जी का पुण्यतिथि पुण्यतिथि मनाई गई ,जिसमें दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए। महंथ गणेश दास का देहांत सन 18 नवंबर 2016 में हुआ था आज 7 वा पुण्यतिथि हैं । उपस्थित श्रद्धालुओं ने महंत गणेश दास जी के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके याद में दो मिनट का मौन रखा तथा उनके आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया तथा उनके स्थान में चहुमुकि विकास पर लोगों ने प्रकाश डाला।
आयोजित पुण्यतिथि में अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडे, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, वर्तमान मुखिया श्याम बिहारी राय, पश्चिमी पंचायत समिति राजेंद्र यादव , श्याम किशोर मिश्र , विजय यादव,अशोक मेहता, शमसाद, श्याम नारायण पांडेय, अनुपम प्रकाश पांडे, रविंद्र पांडे ,उपेंद्र शर्मा, दीपक कुमार सिंह मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



