समाज जागरण/ ब्यूरो संभल
संभल। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने मंडल प्रभारी प्रदीप शर्मा की संस्तुति पर नरौली निवासी महेश शर्मा को जिला अध्यक्ष सम्भल नियुक्त किया । नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ने एक वार्ता के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी एवं शीर्ष पदाधिकारीयो का आभार व्यक्त किया एवं बताया कि हम सब विश्व हिंदू महासंघ परिवार, गौरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के सिपाही है। हम पीठाधीश्वर महाराज महंत योगी आदित्यनाथ के मार्ग का अनुसरण करके, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले में सभी सनातनियों को संगठित करते हुए विश्व हिंदू महासंघ के मुख्य उद्देश्यों जैसे सामाजिक समरसता, आपसी संबंध में समन्वय ,सनातनी संस्कृति की रक्षा, हिंदू दर्शन का प्रचार प्रसार ,गौ रक्षा जैसे कार्यों को प्रधानता देंगे।
उन्होंने विश्व हिंदू महासंघ परिवार के सभी सदस्यों से आवाहन किया कि वह भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी को विजय बनाने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



