पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास, एक वर्ष में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
दैनिक समाज जागरण 29.11.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
पोटका आदिवासी समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से रविवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के सावनाडीह में माझी-परगना हाउस एवं बहुउद्देशीय कला-संस्कृति सह धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास किया गया। विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन में सामाजिक बैठकें, सामुदायिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक कला से जुड़ी गतिविधियां संचालित होंगी। इससे आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा की पोटका प्रखंड कमेटी की ओर से किया गया। शिलान्यास समारोह में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। स्थानीय स्तर पर इस पहल को आदिवासी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.