घोरावल/सोनभद्र। (समाज जागरण) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में दिनांक 13.04.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा बर्दिया पोखरा के पास, ग्राम बर्दिया क्षेत्र से थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 73/26 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों 01.संजय प्रजापति पुत्र रामजतन, निवासी ग्राम बर, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, 02.टीकम प्रजापति पुत्र श्यामलाल प्रजापति, निवासी ग्राम भुईधरवा, थाना गढ़वा, जनपद सिंगरौली (म0प्र0) को समय करीब 04:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



