पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पदमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महकोल बिहारी एवं सलगी गांव में संचालित अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान लगभग 2000 किलोग्राम जावा महुआ तथा 100 लीटर देशी शराब सहित शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्टियों को भी नष्ट कर दिया गया।
इस अभियान का नेतृत्व पदमा ओपी के अवर निरीक्षक राजेश हाजरा एवं आलोक सोरेन ने किया। उनके साथ सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



