google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कचनरवा में करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क में भारी अनियमितता, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

कचनरवा बाजार में पीसीसी निर्माण कार्य में जगह जगह दरार, सम्बंधित विभाग मौन, उठी जाँच की मांग

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधान सभा के अंतर्गत करोड़ों रुपये की लागत से पीडब्लूडी बन रही सड़क कोन विंढमगंज मार्ग में मानक की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कचनरवा मुख्य बाजार में पीडब्लूडी के ठेकेदार द्वारा पीसीसी लगभग 700 मीटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा जिसमें जमकर मानक की अनदेखी की जा है जो कि साफ तौर पर देखा जा सकता है। निर्माण के तुरंत बाद ही पीसीसी फट जाना स्वयं ही सबसे बड़ा सवाल खड़े करता है और जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मौन है।

सबसे बड़ा सवाल है कि प्रदेश के मुखिया व प्रदेश सरकार जहाँ भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस के लिए कटिवद्ध हैं पर वहीं जमीनी हकीकत है कि सम्बंधित ठेकेदार द्वारा उनके आदेशों को दरकिनार कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिसके क्रम में बीपैक्स अध्यक्ष संतोष जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य छविंद्रनाथ चेरो सहित वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि पीसीसी निर्माण में मानक की व्यापक पैमाने पर अनदेखी की जा रही है। जिसके फलस्वरूप जगह जगह पीसीसी में दरार आ जा रही है जो गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है । जिसके क्रम में सम्बंधित विभाग के एकशियन , जे ई व सदर विधायक को अवगत कराया जा चुका है फिर भी मामला जस का तस है।

इसी तरह सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है जहां टर्निंग पॉइंट पर बिना चौडीकरण किये ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो हादसों को दावत दे रहा है। बतातें चलें कि ठेकेदार की मनमानी से लोगों में भारी आक्रोश ब्याप्त है और स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मानक के अनुरूप गुणवत्तापरक कार्य कराने की मांग किया है। इस बावत पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता( ई ई) मनोज कुमार नायक ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है जिसके क्रम में सम्बंधित जे ई को अवगत कराकर प्रकरण की जाँच कराते हैं अगर निर्माण कार्य में लापरवाही बरती पायी गई तो सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही कराते हुए पुन: निर्माण कार्य कराया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)