दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पतरघट्टा पहाड़ और तेतरीया सोन नदी दियारा से कुल 246 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में तस्कर फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पतरघट्टा पहाड़ और तेतरीया सोन नदी दियारा में छापेमारी की गई।तस्कर फरार हो गए।शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में अज्ञात के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



