
हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा) : हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल तथा चौधरी सूरजमल एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी हिसार के संयुक्त तत्वाधान मे लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के अवसर पर चौधरी सूरजमल एनक्लेव के पार्क नंबर 7 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम में श्रीमती राजबाला बहादुरगढ़, आरती जांगड़ा, जसलीन कौर, सोनीपत से श्री चंद्र कुमार गौड़ के सांस्कृतिक दल द्वारा बेहतरीन रागनियों लोकगीतों तथा नृत्य की प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो की संख्या में पधारे दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय माननीय विधायक श्री जोगीराम सिहाग ने शिरकत की, कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री नरेश नैन पहुंचे तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल के अतिरिक्त निदेशक एवं लोक कलाकार श्री महावीर गुड्डू ने की इस अवसर पर चौधरी सूरजमल एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी हिसार के सभी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



