नोएडा,१४ जनवरी २०२३ । आज सेक्टर-९ स्थित श्रीरामलीला समिति के कार्यालय में मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिचड़ी प्रसाद का भोज भी आयोजित किया गया। समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया एवं मकरसंक्रांति महापर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं मकरसंक्रांति पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।
सर्वप्रथम धर्मपाल गोयल,मुन्ना कुमार शर्मा, सतनारायण गोयल, अनिल गोयल, राजकुमार गर्ग, मुकेश अग्रवाल, रमेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, पवन गोयल, देवेन्द्र यादव, दीपक अग्रवाल, राकेश सिंह, रामविलास गर्ग, राजकुमार अग्रवाल के द्वारा भगवान श्रीराम एवं श्री हनुमान जी का पूजन किया गया। पूजन के पश्चात सेक्टर-२० स्थित श्री हनुमान मन्दिर महिला समिति द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ कराया गया एवं कीर्तन का प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें काफी संख्या में भक्तजन एवं समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। कीर्तन के पश्चात खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



