google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्र विकास का संकल्प लेकर राष्ट्र हित में हिमाद्री सिंह को विजई बनाएं: जितेंद्र सिंह

अनूपपुर ।वर्तमान लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह को विजय श्री दिलाने हेतु शिक्षाविद ,वरिष्ठ उत्कृष्ट समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह का अनूपपुर के विभिन्न अंचलों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह कर रहे हैं ।जितेंद्र सिंह ने कहा है कि राष्ट्रहित का मुद्दा सर्वोच्च है संपूर्ण राष्ट्र नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से तथा जनहितैसी कार्य किसान, सैनिकों, बहन बेटियों एवं सर्वहारा वर्ग के हित में अनमोल कार्य किए जाने से संपूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित है। समूचे विश्व के राष्ट्र में नरेंद्र मोदी ने भारत की अलग पहचान बनाई है आज भारत देश आर्थिक विकास में विश्व में अपनी अलग पहचान बना लिया है। टेक्नोलॉजी ,शिक्षा, स्वास्थ्य कृषि, रक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण राष्ट्र में सर्वोच्च उपलब्धि अर्जित की है श्री सिंह ने कहा कि श्रीमती हिमाद्री सिंह का शहडोल संसदीय क्षेत्र के विकास में अनमोल योगदान रहा जनमानस के विभिन्न मांगों की पूर्ति के लिए उन्होंने केंद्र में आवाज बुलंद की। परिणाम रहा कि शहडोल नागपुर ट्रेन तथा कोरोना कल में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्री गाड़ियों के स्टॉपेज बंद कर दिए गए थे उन्हें प्रारंभ कराया गया। श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर हल निकलवाया गया। संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र का सघन जनसंपर्क तथा जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर लोकसभा क्षेत्र को गौरवांवित करने में अनमोल भूमिका निभाई है। सिंह ने ग्रामीण अंचल एवं शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से आवाहन किया है कि राष्ट्र विकास का संकल्प लेकर राष्ट्रहित में लोकसभा संसदीय क्षेत्र की भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को विजय बनाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)