वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के सक्रिय परिजन – सह- पर्यावरण संरक्षण के द्वारा विवेकानंद चेतना मंच के ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी अवसर पर विधान पार्षद सह-सचेतक दिलीप कुमार जयसवाल बीजेपी के जिला अध्यक्ष सुशांत गोप एवम् शहर के गणमान्य व्यक्ति की उपस्थित में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में फलदार एवम् छायादार पौधा रोपण जैसे श्रेष्ठ कार्य कर गायत्री परिवार के सक्रिय परिजनो ने पर्यावरण संरक्षण हरियाली का सन्देश दिया। बताते चले कि इस प्रकार का पर्यावरण संरक्षण से संबंधित का कार्य गायत्री परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार किया जा रहा हैं। कोई भी विशेष दिवस हो या किसी का जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया जाता है। इसी मौके पर गायत्री परिवार के सक्रिय परिजन अधिवक्ता कमलेश कुमार ने कहा कि यदि हमलोग हर शुभ दिन के अवसर पर जिस प्रकार से काफ़ी पैसा खर्च करते हैं यदि कुछ पैसा इस प्रकार का पौधा रोपण जैसे कार्य को करते रहेंगे तो इस पुनीत कार्य में समाज का सहयोग मिलता रहे। पूर्ण विश्वास है कि आज जो हमलोग पर्यावरण से संम्बन्धि समस्याओं को झेल रहे हैं शायद वह नहीं झेलना पड़े साथ ही इससे अनेकों लाभ अपने साथ साथ समाज को भी लाभ प्राप्त होता रहेगा।पर्यावरण प्रेमी राकेश कुमार शिक्षक ने सबों से इस प्रकार के कार्य को करने हेतू अपील भी किए साथ ही कहे कि किसी भी व्यक्ति को कही भी किसी भी प्रकार का पौधा रोपण करना हों तो हमसे संपर्क करें हमारा कोशिश रहेगा आप तक पौधा पहुंचाने के साथ साथ पौधा रोपण में भी मदद करेंगे।
साथ ही निमित्त नबीन कुमार गुप्ता शिक्षक निवासी धरमगंज वॉर्ड नंबर 28 ने अपने गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार परिजनों द्वारा दीप महायज्ञ करवाया । अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता श्यामानंद झा के अगुवाई में कोचाधामन गायत्री परिवार के टोली नायक पंचानंद सिन्हा, सोहन लाल एवम उनके सहयोगी की उपस्थिति में दीप महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीप यज्ञ सानन्द सम्पन्न किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



