समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर के भव फैक्ट्री के पास रील बना रहे चार कार सवार को ट्रक ने मारी टक्कर,सभी गंभीर रूप से घायल। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के भव फैक्ट्री के पास फोरलेन ओवरब्रिज सड़क में देर शाम शुक्रवार को रील बना रहे कार सवार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से छतरपुर अनुमंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए रात्रि में सभी कार सवारों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस सड़क दुर्घटना में बिहार के डुमरिया प्रखंड के भंगिया पंचायत के मुखिया महेंद्र यादव और हरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और हरिहरगंज निवासी रोहित सिन्हा और प्रेम कुमार भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। इस घटना के संबंध में मुखिया महेंद्र यादव के परिजनों ने शनिवार सुबह 5 बजे बताया कि देर शाम सभी चारों लोग चौगोना धाम से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन भव फैक्ट्री के ओवर ब्रिज में कार को रोककर रील बनाने लगे इसी क्रम में औरंगाबाद की ओर जा रही ट्रक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और रील बना रहे सभी चारों लोग इस दुर्घटना के चपेट में आ गए। वही मौके पर पहुंची छतरपुर पुलिस ने ट्रक और कार को अपनी कब्जे में लेकर मामले की हकीकत में जुट गई है। आपको बताते चले की युक्त स्थान में मनमोहक दृश्य होने के कारण लोग रील बनाते देखे जाते हैं। जो कहीं न कहीं दुर्घटना घटित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



