google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में जिंदा जल गया व्यक्ति

आगरा। एक घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस आग में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। बताया जा रहा कि उसकी पत्नी और बच्चे हाथरस गेंहू काटने गए थे। वह घर में अकेला ही था इस दुर्घटना में बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आपको बता दें ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में शुक्रवार आधी रात को शार्ट सर्किट से लगी आग में मकान मालिक सत्य प्रकाश जिंदा जल गया। सत्य प्रकाश की पत्नी राजन देवी तीनों बच्चों के साथ गेंहू काटने के लिए हाथरस गई थी, वह घर मे अकेले थे। आसपास के लोगों ने बताया घर से उठती लपटों को देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने खुद भी आग को अपने स्तर से काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लपटें पूरे घर को चपेट में ले चुकी थीं। फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया, पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में सत्य प्रकाश का जला हुआ शव मिला। लोगों की आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। कमरे में सोते मकान मालिक सत्य प्रकाश को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को काबू में किया।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)