सवाददाता अहरौरा मीरजापुर
इमलिया चट्टी चौकी अंतर्गत जरगो बांध के समीप बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति बाइक से गिरा स्थानीय लोगो ने दुर्घटना की जानकारी 112नंबर काल करके दी मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाए जहां उपस्थित चिकित्सक अभिषेक कुमार ने घायल को मृत घोषित कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह पुत्र भगौति सिंह 52वर्षीय निवासी जगरनाथ पुर बंगला देवरिया थाना चुनार बाइक से जरगो बांध से घर वापस जा रहे थे की गढ्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से उनको सर में गंभीर चोट आ गई स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी 112पी आर वी को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले गई जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ अभिषेक ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही घटना की जानकारी पर भा कि यू के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह ने बताया की मृतक उनके भाई है ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण की कार्यवाही में जुट गई ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



