दैनिक समाज जागरण
संवाददाता (मीरजापुर) गंगा नदी में जल स्तर वृद्धि के कारण प्रभावित परिवारों को आपदा राहत चौपाल में अपना दल जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद व उपजिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा के साथ तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद द्वारा ग्राम भटौली के 18 परिवारों को राहत पैकेट उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर राम लौटन बिंद ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि किसी तरह से आपदा प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल आपदा राहत उपलब्ध कराया जाए। उसी के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा आज राहत चौपाल लगाकर प्रभावित लोगो को आपदा पैकेट वितरित किया जा रहा हैं। उप जिलाधिकारी सदर ने कहा प्लावन से प्रभावित लोगो को हर सम्भव आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। राहत चैपाल में प्रभावति व्यक्तियो को दो पैकेट उपलब्ध कराया गया जिसमें एक पैकेट में लाई 5 किलोग्राम, भूना चना दो किलोग्राम, गुड़ एक किलो ग्राम, बिस्किट 10 पैकेट, माचिस व मोमबत्ती एक पैकेट, दो नहाने का साबुन, 20 लीटर का एक जरी केन, तिरपाल दुसरे पैकेट में आटा एवं चावल दस दस किलो, अरहर दाल दो किलो, आलू दस किलो, हल्दी 200 ग्राम, मिर्च 100 ग्राम सब्जी मसाला 200 ग्राम, सरसों का तेल एक लीटर व एक पैकेट नमक आपदा राहत के रूप में प्रभावित व्यक्तियो को दिया गया। परिवार जो राहत शिविर में रह रहें है उनको भी राहत राशन किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर। इस अवसर पर लेखपाल रजनीश कुमार पांडेय,लेखपाल ज्ञानलता सिंह, कानूनगो जय बहादुर सिंह, लेखपाल रविशंकर व अन्य राजस्व की टीम के लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



