google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कार- बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

संवाददाता आनन्द कुमार। समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में तीर्थयात्रियों की अनियंत्रित ग्रैंड विटारा कार के चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। साथी युवक गभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल युवक की गम्भीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। बताया जाता है कि हिंडाल्को के संविदा दो कर्मचारियों ने अपनी बाइक से डियूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। मझौली गांव के गोपी मोड़ के समीप करीब साढ़े तीन बजे विपरीत दिशा से तीर्थयात्रियों की ग्रैंड विटारा अनियंत्रित कार बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर नन्दलाल गुप्ता 50 वर्ष पुत्र स्व0 बच्चा साह निवासी महुली की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथी युवक राजेन्द्र गुप्ता 50 वर्ष पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी हिराचक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। उक्त घटना की सूचना मेमो द्वारा कोतवाली पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)