अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 22 मई 2023:– सरायकेला खरसावां जिले के इन दिनों सड़कों पर कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं घट रही है।
सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा- चौका मार्ग पर अहले सुबह ह्रदय विदारक भीषण सड़क हादसे में सुबह 4:30 बजे तेज गति से आ रहे ट्रक और हाईवा की सीधी टक्कर हो गई।जिससे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, और मौके पर ही हाईवा और ट्रक चालक की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव बीएसएनल एक्सचेंज के नजदीक कांड्रा से चौका और चौका से कांड्रा की तरफ़ जा रहे हाईवा और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस भीषण सड़क हादसे में मृत हाईवा चालक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काठगोड़ा निवासी 40 वर्षीय रामदास कर्मकार और ट्रक चालक की पहचान नीमड़ीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर के 38 वर्षीय विजय महतो के रूप में हुई है।
कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस के सहयोग से क्रेन और जेसीबी के माध्यम से शव को निकाला गया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
जिले में कहीं ना कहीं रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही है ।बताया जाता है कि रघुनाथपुर में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है. वहां कल ही एक टेलर का पिछला हिस्सा खुलकर सड़क पर आ गया था।जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला था. वही आज फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। वहीं रविवार को भी सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें सवार 6 लोग भी घायल हुए थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



