google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में मां के सामने युवक को गोली मारकर हत्या

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के दानापुर थाना अंतर्गत बीबीगंज भट्ठा रोड पर सोमवार की देर रात भोज खाकर लौट रहे एक युवक की स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रमेश राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना सोमवार की रात की है जब चंदन कुमार अपनी मां देवमुनि देवी के साथ बाइक पर सवार होकर भोज से लौट रहा था। बीबीगंज भट्ठा रोड के पास स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मृतक की मां ने बताई की बदमाशों ने पहले गाली-गलौज शुरू की। जब चंदन और उसकी मां ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जब देवमुनि देवी ने शोर मचाना शुरू किया तो मोहल्ले का ही एक युवक मुकेश कुमार बदमाशों के साथ मिल गया और चंदन की पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद चंदन मौके पर ही गिर गया। अपराधियों ने पिस्तौल लहराते हुए वहां से फरार हो गए। बेटे की मौत के बाद देवमुनि देवी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने पहले उन्हें डराने की कोशिश की और फिर चंदन को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और एएसपी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों का बयान दर्ज किया।
इस मामले में एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है लेकिन मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)