आंगन में सो रहे व्यक्ति की चाकू से गला रेतकर हुई हत्या

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो बलिया यूपी)
दैनिक समाज जागरण
बलिया (यूपी) के भीमपुरा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित मकान के आंगन में सो रहे अधेड़ की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी तहसील संवाददाता-डॉ० सैयद सेराज अहमद ने देते हुए बताया कि जब मकान में बने कटरे को दुकानदार ने दुकान खोलने के लिए चाभी लेने के लिए उनके पास गया तो उसे मृत पाया।बताया जाता है कि उक्त घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि भीमपुरा निवासी 55 वर्षीय विनोद सिंह की बाजार में मकान है। इसमें वो अकेले रहते थे। इनके बच्चे और पत्नी बाहर रहते हैं। शुक्रवार की सुबह मकान में बने कटरे के दुकानदार ने अपनी दुकान खोली। मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया तो देखा कि मकान के अहाते में विनोद सिंह खून से लथपथ पड़े थे। दुकानदार घबराकर बाहर आकर इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। उनके गर्दन पर चाकू से काटे जाने का निशान है। मृतक का शरीर चारपाई से गिरकर क़रीब दस मीटर दूर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और मामले की छानबीन कर रही है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)