समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार छत्तरपुर
छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग पंचायत के उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सरकार के निर्देशानुसार सबसे पहले सर्वसम्मति से सदस्यों का चुनाव किया गया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष और संयोजिका का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से डब्लू राम और संयोजिका पर रम्भा देवी का चयन किया गया।
बैठक में नव निर्वाचित सदस्यों के साथ साथ अध्यक्ष, संयोजिका को उनके कार्य व दायित्व से अवगत कराया गया। विद्यालय के विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका बताई गई। यह बैठक विद्यालय के सचिव सह प्रधान अध्यापक अर्जुन कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए पर्यवेक्षक के रुप में सीआरपी संजय कुमार उपस्थित थे। विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए विद्यालय के पोषक क्षेत्र से काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर पंचायत समिति सदस्य शिवपूजन तिवारी, श्यामबिहारी सिंह शिक्षक, पूर्व पंचायत समिति अशोक चंद्रवंशी, बाबू राम सिंह, कृष्णा साव, सुरेंद्र तिवारी पप्पू तिवारी, दिनेश भुइँया, संतोष साव, ओमप्रकाश साव, कामाख्या सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



