google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पवित्र नगरी में सट्टा की लत से हजारों परिवार हो रहे बर्बाद

अमरकंटक। जिले का अमरकंटक क्षेत्र पवित्र नगरी के नाम से विख्यात है इसके साथ ही साथ अमरकंटक में माँ नर्मदा भी विराजमान है जिसकी वजह से यहां धार्मिक नगर के भी नाम से इसे जाना जाता है साथ ही साथ चारों तरफ क्षेत्र के कोने-कोने में मंदिर बने हुए हैं। पवित्र नगरी अमरकंटक को कुछ लोग अपवित्र करने में लगे हुए हैं अमरकंटक में सट्टे का कारोबार अनैतिक कार्य किया जा रहा है और यहां पुलिस भी आंख बंद करके अनजान बनी हुई है। जिले के अमरकंटक क्षेत्र के अजीत एवं अमित नमक सटोरिया द्वारा समीप एक पान और गुटका की दुकान के साथ सुरक्षित घर से सट्टे की पर्चियां खुलेआम काटी जा रही है जहां सुबह से सट्टा खेलने वालों की लाइन लग जाती है। चर्चा में व्याप्त है कि क्षेत्र में लंबे समय से सट्टे का कारोबार शहर से गांव तक फैला हैं जिनकी गिरफ्त में क्षेत्र के नव युवक सहित कई महिलाए शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जिले की संवेदनशील पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अपराध ग्राफ को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है किंतु सट्टा रूपी अपराध पर लगाम नहीं लग रहा जो कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस यह दवा जरूर करती है कि हमारे यहां ऐसा कोई कार्य नहीं होता है लेकिन सिर्फ यह कागजों तक सीमित है क्योंकि पुलिस अपने ऑफिस से बाहर निकलने तक की जद्दोजहद नहीं करती है। ओपन क्लोज के धंधे के अलावा पवित्र नगरी अमरकंटक में अवैध रूप से शराब की बिक्री भी की जा रही है और राजेंद्र ग्राम सहित पेंड्रा से यहां शराब आती है और जगह-जगह बेची जाती है ।सारी जानकारी होने के बाद भी यहां कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ऐसे में देखने वाली बातें है कि क्या इसी प्रकार से यह अनैतिक खेल चलता रहेगा या प्रशासन इस पर कार्यवाही भी करेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)