google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंडुवाडीह पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से रविवार को मंडुवाडीह पुलिस ने अभियान चलाया। थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज ने पुलिस बल ने मंडुवाडीह क्षेत्र के विभिन्न मार्गों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाया।


अभियान के तहत चौकी बीएलडब्ल्यू की टीम ने ककरमत्ता फ्लाईओवर से चितईपुर की ओर मुख्य मार्ग और फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया। वहीं, चौकी मड़ौली की टीम ने चांदपुर चौराहे से रोहनिया की तरफ मुख्य मार्ग और सर्विस लेन को खाली कराया।


इसके अलावा चौकी कस्बा और लहरतारा की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन से शिवदासपुर तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर तथा फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया। पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अभियान का उद्देश्य सड़क पर आवागमन सुगम बनाना और राहगीरों को फुटपाथ पर सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)