विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता
लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की लखनऊ जिला कमेटी का गठन रविवार को वृंदावन स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक देवेंद्र कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर संगठन मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री एवं लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नवगठित जिला कमेटी में डॉ. संजय शर्मा को जिला प्रवक्ता तथा गौरव शुक्ला, अमन द्विवेदी, भारत भूषण और हरिओम दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं धीरज तिवारी एवं राजेश मिश्रा को जिला महासचिव, जब कि आदित्य शुक्ला, युवराज गौतम, विवेक कुमार,व श्यामलाल, राहुल कुमार, विजय मिश्रा,और जाहिद अली रिजवी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
विनीत मिश्रा को जिला संगठन महामंत्री, नीरज मिश्रा एवं आदित्य प्रताप को संगठन मंत्री, रामेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट मुकेश सिंह को विधिक सलाहकार, अनुराग तिवारी को मीडिया प्रभारी तथा विनय मिश्रा को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया। सूरज तिवारी को मोहनलालगंज तहसील अध्यक्ष व राम जी राजपूत तहसील महामंत्री बनाया गया। प्रदेश स्तर पर इम्तियाज सिद्दीकी को प्रदेश मीडिया प्रभारी और सचिन सिंह को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला विंग में गुलशाना खान को जिला प्रभारी तथा दीपमाला को जिला सचिव नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों के साथ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा और उनके हितों के लिए संघर्ष करेगा।
बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



