श्रीभूमि संवाददाता समाज जागरण:
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी अन्य जिलों के साथ तालमेल रखते हुए गत 20 अगस्त (बुधवार) को श्रीभूमि जिले दुल्लभछड़ा के दरगारबंद में मणिपुरी भाषा दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। यह दिन विशेष महत्व का है क्योंकि 1992 की 20 अगस्त को मणिपुरी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई थी। इसके परिणामस्वरूप इस भाषा को भारत की एक प्रमुख सरकारी भाषा के रूप में मान्यता मिली। यह मणिपुरी भाषा की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर की मान्यता को दर्शाता है। आठवीं अनुसूची में शामिल होने के कारण मणिपुरी भाषा को संवैधानिक महत्व प्राप्त हुआ और इसके संरक्षण, विकास और प्रचार की सुनिश्चितता हुई। यह भारत की पहली तिब्बती-बर्मी परिवार की भाषा है जिसे आठवीं अनुसूची में स्थान मिला। यह दिन भारत के मणिपुर सहित पूरे विश्व में मणिपुरी समुदाय द्वारा मनाया जाता है। दरगारबंद विकास समिति और होप टू ब्लूम फाउंडेशन के प्रयास से किया गया. इस अवसर पर सेमिनार, कविता पाठ, साहित्यिक प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता का आयोजन किया गया और स्कूल में भाषा के संरक्षण और विकास के महत्व पर चर्चा की गई। दरगारबंद विकास समिति के अध्यक्ष खंबाथल सिंह, शिक्षक सिंगाबी सिंह, भाग्य सिंह, कालिबाबू सिंह, अमर सिंह, रेशमी सिंह, मैरा पाईबी की अध्यक्षता सहित साथ ही दरगारबंद गांव की महिलाएं और अन्य प्रमुख वक्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



