मिंटू कुमार संवादाता।
सदर प्रखंड हजारीबाग के सरौनी कला गांव के मनीष कुमार कुशवाहा पिता बैजनाथ प्रसाद को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार धुर्वा, रांची में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति पत्र दिया। बहुत दिनों बाद सरकार ने नियुक्ति के दरवाजे खोले। और नियुक्ति पत्र में देना शुरू किया है। यह सिलसिला सरकार की चलते रहना चाहिए और झारखंड के शिक्षित युवको -युवतियां को सरकारी नौकरी मिलते रहना चाहिए। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर बनने पर सरौनी कला और क्षेत्र के लोगों ने मनीष को और उसके परिजनों को शुभकामनाएं और बधाई दी है और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मौका मिला तो ग्रामीण क्षेत्र से भी अच्छी खासी संख्या में लोग सरकारी नौकरियों में जाएगें। खुशी जाहिर करने वालों में जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद कुशवाहा ,विकास कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, नरेश प्रसाद समेत कई लोग शामिल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



