दैनिक समाज जागरण कटोरिया से धर्मेंद्र रतन।
कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के मनिया पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया पति भूदेव यादव का गुरुवर रात्रि को निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे । कुछ समय से बीमार चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज होने से उनकी निधन हो गई ।पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 30 दिनों से सिलीगुड़ी में उनका इलाज चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए उनको, पटना रेफर किया गया था । जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई । दिवंगत पूर्व मुखिया के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। शुक्रवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव में तांता लगा रहा। दिवंगत पूर्व मुखिया के निधन से पंचायत सहित पूरे गांव में शोक की लहर है। शोक व्यक्त करने वाले में बांका सांसद गिरधारी यादव, बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, कटोरिया के पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेमराम, बेलहर विधायक मनोज यादव के अलावे संवेदक अजय यादव, मुखिया पति परमानंद यादव, अमित यादव ,पूर्व प्रमुख प्रमोद मंडल ,वर्तमान प्रमुख बबलू मंडल, सच्चिदा यादव, दामोदरा पंचायत के मुखिया पति दामोदर रजक , ऊंचेस्वर ठाकुर, राजद के प्रखंड अध्यक्ष मीर अख्तर अली ,डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, नागेश्वर यादव, जयप्रकाश सिंह, लोधन पंचायत के मुखिया शिवनरायण यादव, पूर्व मुखिया मोहन लाल यादव, काकवारा पंचायत के मुखिया पति सुनील यादव सहित कई शुभचिंतकों ने दिवंगत पूर्व मुखिया एवं राजद कोषाध्यक्ष सहित जन वितरण विक्रेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके शोक के से राजद सहित पंचायत को अपूर्ण क्षति हुई है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



