google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो की पहल पर मनरेगा कर्मियों का हुआ स्थानांतरण आदेश

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो की लगातार पहल और मांग के बाद आखिरकार जिले में 10–12 वर्षों से एक ही प्रखंड में पदस्थापित मनरेगा संविदा कर्मियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिले की बैठक में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था।

उन्होंने कहा था कि कनीय अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक लेखा, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी संविदा कर्मियों का स्थानांतरण मनरेगा संविदा सेवा शर्त नियमावली के आलोक में जनहित और कार्यहित के लिए आवश्यक है।

इसी क्रम में 13 जून 2025 को कुकड़ू में आयोजित जनता दरबार में भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था और इसके बाद उपायुक्त (DC) एवं उप विकास आयुक्त (DDC) को पत्र लिखकर शीघ्र हस्तांतरण की मांग की थी।

मधुश्री महतो की पहल पर कार्यवाही करते हुए उपायुक्त महोदय द्वारा 05 नवंबर 2025 को आदेश जारी किया गया, जिसमें सभी सम्बंधित मनरेगा कर्मियों को तीन दिनों के भीतर नए प्रतिस्थापन कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इस कदम का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है और कहा कि लंबे समय से एक ही जगह पर जमे कर्मियों के स्थानांतरण से मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)